October 28, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

शिवपुरीः प्रसाद के लिए मारपीट से घायल संतोष शिवहरे की मौत, अकेली रह गई मां-बेटी

शिवपुरी। 
शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में स्थित खूबत बाबा मंदिर में प्रसाद के लिए एक परिवार के लोगों द्वारा बेरहमी से पीटे जाने से घायल पुजारी संतोष शिवहरे पुत्र हेतराम शिवहरे की ग्वालियर में रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। 
संतोष का शव शिवपुरी पहुंचने पर लोगों में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन करने का प्रयास किया, लेकिन  इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए इन लोगों से बात कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।
मृतक संतोष शिवहरे चार बहनों में अकेला भाई था। मृतक संतोष के पिता की काफी पहले मृत्यु हो गई थी और छोटा भाई की कुछ साल पहले एक हादसे में मौत हो गई थी। संतोष की चार बहनों में से तीन की शादी हो गई थी, एक बहन और मां संतोष के सहारे ही थीं। संतोष ने भी उनकी जिम्मेदारी निभाने के लिए शादी नहीं की थी। अब संतोष की मौत के बाद वह दोनों बेसहारा हो गईं हैं।
जानकारी के अनुसार, मारपीट की घटना हफ्तेभर पहले हुई थी। आरोप है कि पुरानी शिवपुरी निवासी खेमचंद्र रजक के परिवार के लोग औऱ दोस्त मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए थे। इस दौरान इन लोगों ने प्रसाद के लिए पुजारी संतोष शिवहरे के साथ बुरी तरह मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और 25 जनवरी को संतोष शिवहरे को इलाज के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया गया। जहां 30 जनवरी को उपचार के दौरान संतोष की मौत हो गई। बता दें कि हो कि खूबत बाबा रजक समाज के  देवता हैं और इस मंदिर में रजक समाज के लोग पूजा अर्चना करने आते हैं। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय अब हुए डा. अशोक राय;

समाचार, साहित्य/सृजन

महर्षि वाल्मीकि को नमन! जिनकी रामकथा में है भगवान

समाचार, समाज

राधाकृष्ण मंदिर में पहली बार महिलाओं ने किया स्वरूपों

शिक्षा/करियर, समाचार

बड़ी उपलब्धिः स्टॉकएड के सीईओ देवांश शिवहरे बने आगरा

समाचार

जसरानाः श्री विनोद शिवहरे की उठावनी 23 अक्टूबर को

समाचार, समाज

लोहामंडी की शिवहरे गली से विदा हुई नौ दिनों