August 24, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

टूंडलाः कोरोना से नहीं हुआ था श्रीमती मधुबाला गुप्ता (शिवहरे) का निधन

——————–आवश्यक संशोधन के साथ——————–

टूंडला (फिरोजाबाद)।
फिरोजाबाद  में टूंडला निवासी श्रीमती  मधुबाला गुप्ता पत्नी स्व. श्री योगेश गुप्ता का निधन कोरोना से नहीं हुआ था। बल्कि उनकी किडनी फेल हो गई थी। बता दें कि शिवहरे वाणी  ने उनके निकट संबंधियों की लिखित सूचना के आधार पर कोरोना से उनके निधन का समाचार प्रसारित किया था। परिजनों का कहना है कि करीब 60 वर्षीय श्रीमती मधुबाला हाई डायबिटीज की मरीज थीं, जिसकी पॉवरफुल दवाओं से किडनी में खराबी आ गई थी। बीते सप्ताह उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें विजयनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी कोरोना रिपोर्ट (एंटीजिन और आरटी-पीसीआर) निगेटिव आई थी। परिजनों ने यह भी कहा कि उनके फेफड़ों में कोई खराबी नहीं पाई गई थी। किडनी फेल होने से  11-12 मई, 2021 की रात को उनका निधन हो गया। बुधवार 12 मई, 2021 की सुबह टूंडला के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार सामान्य तरीके से कर दिया गया था। 
शोकाकुल परिवारः-
शांति देवी (सास)
कुशल कुमार गुप्ता ‘लोचन’ (रेलवे), शालू गुप्ता (पुत्रगण)
योग्यता-दीपक गुप्ता (पुत्री-दामाद)
निवासः-24-सी-डी, सेंट्रल रोड, रेलवे कालोनी, टूंडला (फिरोजाबाद)।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

विजय शिवहरे बने विधान परिषद की ‘मिलावट जांच समिति’

समाचार

दाऊजी मंदिर के मंच पर प्रस्तुतियां देंगी समाज की

समाचार, समाज

झांसी के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर कलचुरी समाज ने

समाचार

13वां पुण्य-स्मरणः स्व. श्री भगवान दास गुप्ता

समाचार

ग्वालियरः श्री राजीव शिवहरे की उठावनी 22 अगस्त को

समाचार, समाज

20 सितंबर को दाऊजी मंदिर में होगा मेधावी बच्चों