January 22, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

The best new year wish…राधाकृष्ण मंदिर में सुंदरकांड ताकि सुंदर बीते 2026; ‘राम’ ने किया हनुमान का गुणगान

आगरा।
श्री रामचरितमानस के पंचम सोपान ‘सुंदरकांड’ रामभक्त हनुमान की विजयगाथा है जिन्होंने अपनी इच्छाशक्ति, बल, बुद्धि, ज्ञान से माता सीता की खोज और राक्षसों के संहार के दुष्कर कार्य में सफलता पाई थी। यही गुण जीवन में सफलता का आधार होते हैं, और सुंदरकांड का पाठ इन गुणों का अवलंबन करने के लिए प्रेरित करता है। आगरा के शिवहरे समाज ने वर्ष 2026 के पहले पहले दिन 1 जनवरी को सुंदरकांड में वर्णित प्रेरणादायी प्रसंग के श्रवण के साथ नए साल की सुंदर शुरुआत की।

लोहामंडी में आलमगंज स्थित शिवहरे समाज की धरोहर ‘राधाकृष्ण मंदिर’ में राम दरबार के समक्ष ‘हनुमानभक्त राम’ कुलभूषण गुप्ता रामभाई ने कलाकारों की संगत में सुंदरकांड के 03 श्लोक, 02 छंद, 58 चौपाई, 60 दोहों में बिंधे 6241 शब्दों में वर्णित रामभक्त हनुमान की महिमा की संगीतमय प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष रामभाई ने सुंदरकांड की चौपाइयों के बीच-बीच में लोकप्रिय भजनों से श्रद्धा और आस्था की ऐसी धारा प्रवाहित की, कि परिसर में मौजूद सभी महिला पुरुष उसमें सराबोर नजर आए। अंतिम करीब बीस चौपाइयां मंडली के कलाकारों ने इस तरह प्रस्तुत कीं कि इस रंग को धीमा नहीं पड़ने दिया। समापन के पश्चात कलाकरों ने भजन प्रस्तुत किए जिस पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ जिसके बाद सब्जी-पूड़ी और बूंदी की प्रसादी के दिव्य स्वाद ने सभी को निहाल कर दिया।

कार्यक्रम आयोज राधाकृष्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता, महासचिव मुकुंद शिवहरे, उपाध्यक्ष अशोक शिवहरे अस्सो भाई, वरिष्ठ सदस्य संजय शिवहरे समेत समस्त कार्यकारिणी ने आगंतुकों का स्वागत पटके से करते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में दाऊजी मंदिर समिति के अध्यक्ष बिजनेश शिवहरे, राजेंद्र गुप्ता मास्टर साहब, विश्वनाथ गुप्ता, मुन्नालाल शिवहरे, रवि गुप्ता (यूनीस्टार पैनल्स), शिवहरे सशक्त महिला समिति की अध्यक्ष कविता रवि गुप्ता, सरजू गुप्ता काकेभाई, विकास गुप्ता शिवहरे (पी एंड पी ग्रुप), विशेष गुप्ता (कृष्णा रेफ्रिजरेशन), शिवहरे समाज एकता परिषद के पूर्व अध्यक्ष अंशुल शिवहरे, अध्यक्ष डा. गौरव गुप्ता, संयोजक अमित शिवहरे, वरिष्ठ पदाधिकारी हिमांशु गुप्ता, पंकज शिवहरे, विवेक गुप्ता, नानू शिवहरे के अलावा लोहामंडी की युवा टीम तुषार गुप्ता तनु, हर्ष गुप्ता, यश गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, रोशन शिवहरे और बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video