July 28, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

श्रीमती अगन देवी गुप्ता (शिवहरे) की उठावनी 15 सितंबर को अपराह्न 3 से 4 बजे

—–परिवार की ओर से शोक संदेश—

हमारी पूज्य माताजी श्रीमती अगन देवी गुप्ता पत्नी स्व. श्री राजबहादुर गुप्ता (खांडे वाले) का स्वर्गवास सोमवार दिनांक 13 सितंबर, 2021 को हो गया है। उठावनी  बुधवार 15 सितंबर को अपराह्न 3 से 4 बजे दाऊजी मंदिर (शिवहरे समाज), सदरभट्टी चौराहा, आगरा पर होगी। 
शोकाकुलः-
अशोक कुमार गुप्ता-मंजू गुप्ता (पुत्र-पुत्रवधु)
बीना गुप्ता पत्नी स्व. श्री किशोर कुमार गुप्ता (पुत्रवधु)
प्रवीन गुप्ता-वंदना गुप्ता (पुत्र-पुत्रवधु)
सुधा गुप्ता-राम अवतार गुप्ता (पुत्री-दामाद)
प्रशांत गुप्ता-खुश्बू (पौत्र-पौत्रवधु)
प्रतीक गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता (पौत्रगण)
सौन्जु-मनन, सुमीता-अनिल, गीतिका-अतुल, युगाशा-दिलीप, प्रियंका-गौरव (पौत्री-दामाद)
सान्या गुप्ता (पौत्री)
निवासः-बी-45, डीके रोड, मोहन गार्डन, उत्तम नगर, नई दिल्ली
संपर्कः-9810947792, 9891442438
 

———————

संशोधित….बेटे की मृत्यु के चार दिन बाद मां भी चल बसी;  श्रीमती अगन देवी (शिवहरे) की अंतिम यात्रा 14 सितंबर सुबह 9 बजे  दाऊजी मंदिर से करेगी प्रस्थान

 

 

आगरा/नई दिल्ली।
एक दुखद घटनाक्रम में बेटे की मृत्यु के चार दिन बाद मां भी चल बसीं। कभी आगरा में नाई की मंडी स्थित हलका मदन में रहने वाली श्रीमती अगन देवी गुप्ता पत्नी स्व. श्री राजबहादुर गुप्ता (खांडे वाले) का आज सोमवार दिनांक 13 सितंबर, 2021 को दिल्ली में हो गया है। श्रीमती अगन देवी गुप्ता पिछले काफी से समय से बीमार चल रही थीं। चार दिन पूर्व ही 8 सितंबर को श्रीमती अगन देवी के मझले पुत्र श्री किशोर गुप्ता का निधन हो गया था, जिसने जीने का उनका हौसला तोड़ दिया। श्रीमती अगन देवी कई वर्षों से दिल्ली में बेटों के पास रह रही थीं, लेकिन दिल में आगरा ही बसता था। उनकी अंतिम इच्छा थी कि मृत्यु के बाद उनका क्रिया-करम आगरा में ही हो। इसका सम्मान करते हुए परिवार के लोग श्रीमती अगन देवी के पार्थिव शरीर को  बीती देर रात आगरा ले आए। उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार 14 सितंबर, 2021 को सुबह 9 बजे सदरभट्टी चौराहा स्थित दाऊजी मंदिर से ताजगंज स्थित मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वुमन पॉवर, समाचार

माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

समाचार

महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

समाचार, समाज

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

शिक्षा/करियर, समाचार

विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

समाचार, समाज

इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

समाचार

आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान