October 27, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
वुमन पॉवर समाचार

सजगता ही बेटियों के सुरक्षित भविष्य की गारंटी, मासूम बच्चियों को दरिंदों की नीयत पहचानने और आत्मरक्षा के टिप्स

आगरा।
महिला हेल्प-लाइन ग्रुप ‘वेदना-एक दर्द’ की ओर से आगरा में कोरोना काल के बाद पहली आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन वैजयंती इंटर कालेज में किया गया। इस दौरान बच्चों को गुड टच और बेड टच के अंतर समझाते हुए स्वयं को सुरक्षित रखने और अपराधियों से निपटने के उपायों की प्रेक्टिकल ट्रेनिंग दी। हेल्प-लाइन की आगरा अध्यक्ष श्रीमती कविता गुप्ता (शिवहरे) ने सभी शिक्षार्थियों, उनके अभिभावकों तथा अध्यापकों से इस गणतंत्र दिवस पर अपराधमुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए ‘सजगता संग सुरक्षित भविष्य’ की नीति अपनाने की दिशा में गतिशील होने के आह्वान किया ।

बता दें कि सामाजिक संस्था नव-प्रभात ‘कृति’ से जुड़ी महिला हेल्पलाइन ‘वेदना-एक दर्द’ की आगरा शाखा श्रीमती कविता गुप्ता के नेतृत्व में करीब दो दर्जन से अधिक स्कूलों में आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन कर चुकी है। बीते वर्ष मार्च में कोरोना के चलते लॉकडाउन लागू होने के बाद से कोई कार्यशाला आयोजित नहीं हो सकी थी। वैजयंती इंटर कालेज में बीते रोज हुई कार्यशाला के साथ ही यह विराम समाप्त हो गया है। 

कार्यशाला में सभी मासूम छात्राओं को अलग-अलग आयु समूह रूप में बांटकर उन्हें शिक्षाप्रद लघु कहानियों और खिलौना गुड़िया के माध्यम से ‘गुड़ टच-बेड टच’ के अंतर की जानकारी दी जिससे वे अपराधी की मंशा को भांप सकें। इसके अलावा दैनिक जीवन में मोबाइल फोन और सोशल मीडिया उपयोग के समय जरूरी सजगता बरतने की भी विस्तार से जानकारी दी। उन्हें यह भी बताया कि घर के अंदर और घर के बाहर बुरी नीयत वाले पिशाची प्रवृत्ति वाले अपराधियो द्वारा किये जाने वाले गुड टच-बेड टच, छेड़छाड़,  अभद्रता, अशिष्टता संबंधी अपराधों पर किस तरह रियेक्ट करें, और ऐसी स्थिति में किस तरह ज्वलनशील स्प्रे, मिर्ची पाउडर से अपना बचाव करते हुए पुलिस के आपातकालीन सर्व सहायता सुरक्षा नंबर-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, महिला हेल्पलाइन-181 व 1090 को कॉल कर तत्काल सहायता मांगे। 

कार्यशाला में श्रीमती कविता गुप्ता ने कहा कि दिन प्रतिदिन मासूम बेटियो और नारी अस्मिता से दुर्व्यवहार की घटनाओं ने हर माता-पिता को भयभीत कर दिया है। ऐसे में अभिभावकों के साथ ही अध्यापकों का भी दायित्व है कि वे  बच्चो में आत्म-सुरक्षा के प्रति जागृति प्रदान करें और मासूम बच्चियां को भी अपनी सुरक्षा स्वयं करने के लिए प्रेरित करें। 

कार्यशाला का संचालन श्रीमती कंचन गुप्ता (शिवहरे) ने किया। अंत में अनुशासन प्रभारी सौरभ अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला के दौरान कालेज की प्रधानाचार्य श्रीमती ममता शर्मा की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। कार्यशाला में रूपम अग्रवाल, शैलजा गुप्ता, सिमरन लालवानी, ईशा गुप्ता, ज्योति चौरसिया  सहित विद्यालय के समस्त शिक्षर्थियो, प्रशिक्षक स्टाफगण,व् महिला सदस्याओ का विशेष सहयोग रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, साहित्य/सृजन

महर्षि वाल्मीकि को नमन! जिनकी रामकथा में है भगवान

समाचार, समाज

राधाकृष्ण मंदिर में पहली बार महिलाओं ने किया स्वरूपों

शिक्षा/करियर, समाचार

बड़ी उपलब्धिः स्टॉकएड के सीईओ देवांश शिवहरे बने आगरा

समाचार

जसरानाः श्री विनोद शिवहरे की उठावनी 23 अक्टूबर को

समाचार, समाज

लोहामंडी की शिवहरे गली से विदा हुई नौ दिनों

समाचार, समाज

झांसी में कलचुरी समाज ने विजयदशमी पर किया ‘शस्त्र-पूजन’;