October 27, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल क्यों बोले कि बेटियों को रसोई की और बेटों को न दें काम-धंधे की जिम्मेदारी?

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने बीते रोज समाज के एक होली मिलन समारोह में स्वजातीय बंधुओं से एक नई तरह की अपील की है। उन्होंने कहा कि समाज की माताएं अपनी बेटियों को रसोई की जिम्मेदारी तब तक नहीं दें, जब तक उनके पढ़ने की उम्र है। और, इसी तरह पिता भी बेटों को पढ़ने की उम्र तक अपने काम-धंधे या दुकान में न लगाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रसार से ही समाज आगे बढ़ सकेगा। 

गाजीपुर के सैदपुर में आयोजित जायसवाल समाज के होली मिलन समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए रविंद्र जायसवाल ने कहा कि होली का त्योहार गिले-शिकवे भुलाकर सकारात्मक सोच के संचार का संदेश देता है। उन्होंने समाज से कुरीतियों को खत्म कर जागरूकता लाने की बात कहते हुए कहा कि समाज में शिक्षा के प्रसार खासकर महिलाओं को शिक्षित करने से ऐसा संभव हो सकेगा। समाज के लोग अहंकार का परित्याग कर एक-दूसरे के हित में कार्य करें। राजनीति में समाज की भागीदारी की जरूरत बताते हुए मंत्री ने कहा कि अगर किसी समाजबंधु के दो बेटे हैं तो एक बेटे को राजनीति में अवश्य सक्रिय करें। विशिष्ट अतिथि जायसवाल समाज युवा क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष जायसवाल राजन ने कहा कि हमारे समाज के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़कर हिस्सा लेने की आवश्यकता है। 

इससे पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि को संजय जायसवाल, विनीत जायसवाल, अनूप जायसवाल, रंजन जायसवाल, सभासद बृजेश जायसवाल आदि ने सम्मानित किया। वाराणसी से आए अमित राज जायसवाल के कलाकारों की टीम ने कार्यक्रम की शुरुआत की। अध्यक्षता हुकूमचंद जायसवाल व संचालन अनूप जायसवाल ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, साहित्य/सृजन

महर्षि वाल्मीकि को नमन! जिनकी रामकथा में है भगवान

समाचार, समाज

राधाकृष्ण मंदिर में पहली बार महिलाओं ने किया स्वरूपों

शिक्षा/करियर, समाचार

बड़ी उपलब्धिः स्टॉकएड के सीईओ देवांश शिवहरे बने आगरा

समाचार

जसरानाः श्री विनोद शिवहरे की उठावनी 23 अक्टूबर को

समाचार, समाज

लोहामंडी की शिवहरे गली से विदा हुई नौ दिनों

समाचार, समाज

झांसी में कलचुरी समाज ने विजयदशमी पर किया ‘शस्त्र-पूजन’;