August 24, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

युवा कांग्रेस नेता अनुज शिवहरे .शैंकी. बने युवाशक्ति रामसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा।
युवा कांग्रेस नेता अनुज शिवहरे ‘शैंकी’ को युवा शक्ति रामसेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। रामसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु विनोदम महाराज ने अनुज शिवहरे को मनोनयन पत्र जारी करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

हिंदू संत, विचारक एवं धार्मिक एकता के पैरोकार आचार्य प्रमोद कृष्णन के करीबी माने जाने वाले विष्णु विनोदम महाराज ने राम सेना का गठन किया था। उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कराने और नफरत की गंदी राजनीति को नष्ट कर देश मे रामराज्य लाने को राम सेना का लक्ष्य बताया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में राम सेना ने वाराणसी संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपना प्रत्याशी उतारा था, और बाद में कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन व्यक्त किया था। 

वृंदावन में राधारानी धाम आश्रम के संचालक विष्णु विनोदम महाराज ने अब संगठन की युवा शाखा की जिम्मेदारी अनुज शिवहरे को सौंपी है। नार्थ ईदगाह कालोनी निवासी अनुज शिवहरे पुत्र राकेश कुमार शिवहरे ने विष्णु विनोदम महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सवा सौ करोड़ भारतवासियों के ह्रदय में भगवान राम वास करते हैं, विष्णु विनोदम महाराज ने भगवान राम के नाम पर भाजपा का सियासी ढोंग को जनता के सामने लाने के लिए राम सेना का गठन किया है। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और मनोयग से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए धार्मिक सौहार्द कायम करने और भगवान राम के नाम पर हो रहे सियासी पाखंड को जनता के सामने लाने का कार्य करते रहेंगे। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

प्रो श्यामबाबू शिवहरे पंचतत्व में विलीन…उठावनी आज

समाचार

आगरा और फिरोजाबाद के मेधावी बच्चों का होगा सम्मान,

समाचार

युवा व्यवसायी श्री दीपक शिवहरे का निधन… उठावनी आज

समाचार

श्री ज्ञानचंद्र शिवहरे की उठावनी 16 जून को भारद्वाज

समाचार

अमित गुप्ता शिवहरे की उठावनी निरस्त

समाचार

…इसलिए सपा में शामिल हुए आगरा के दर्जनभर शिवहरे