November 16, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

विकास गुप्ता रामसिया बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के तीन जिलों के ‘जिला प्रवासी’; जानिये भाजपा में क्या है इस पद के मायने

आगरा।
वरिष्ठ भाजपा नेता विकास गुप्ता रामसिया को पार्टी नेतृत्व ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा का मैनपुरी, एटा एवं कासगंज जिला प्रवासी का दायित्व सौंपा है। रामसिया ने तीन जिलों का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए पार्टी के प्रदेश नेतृत्व और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल का आभार व्यक्त किया है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी में जिला प्रवासी एक अहम पद माना जाता है जिसे संबंधित जिले में अपने प्रकोष्ठ की संगठनात्मक समीक्षा करने, नेतृत्व को जमीनी फीडबैक देने और पार्टी अभियानों का संचालन करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम देना होता है। हाल ही में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अब एक और महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने पर रामसिया के समर्थकों में हर्ष की लहर है। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। रामसिया ने सभी को आश्वस्त किया है कि वह अपनी पूरी उर्जा औऱ कर्मठता से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

रामसिया की विशेष पहचान वाले विकास गुप्ता अपनी किशोरावस्था से आरसएसएस से जुड़े हैं और बीते करीब 16 वर्षों से भाजपा में सक्रिय हैं। वह पार्टी में कई पदों पर काम कर चुके हैं। वर्तमान में आगरा महानगर भाजपा के सह-कोषाध्यक्ष हैं। लोहामंडी में सिरकी मंडी निवासी विकास गुप्ता रामसिया ने बताया कि वह विधायक श्री विजय शिवहरे की प्रेरणा से और जनसेवा के मकसद से राजनीति में आए हैं। गौरतलब है कि रामसिया ने हाल ही में आगरा के 88 विधानसभा क्षेत्र (आगरा दक्षिण) से टिकट की दावेदारी दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

झांसी में सहस्रबाहु जन्मोत्सव पर विशाल बाइक रैली; जगह-जगह

समाचार

आगराः श्री राधेश्याम गुप्ता की उठावनी 16 नवंबर को

समाचार, साहित्य/सृजन

सहस्रबाहु अर्जुन पर हर जिज्ञासा का समाधान; स्व. श्री

समाचार

आगराः श्री राजकुमार शर्मा ‘राजू पंडितजी’ की उठावनी 15

समाचार

दुखदः दाऊजी मंदिर के महंत श्री राजकुमार शर्मा ‘राजू

समाचार

आगराः श्री प्रदीप कुमार शिवहरे ‘मन्नू’ की उठावनी 13