July 28, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आगरा में 5 अक्टूबर को होगा ‘मेधावी छात्र-छात्रा एवं शिवहरे रत्न सम्मान’ समारोह; 15 सितंबर तक भेजनी होगी प्रविष्टि एवं अंकतालिका

आगरा।
आगरा में शिवहरे समाज एकता परिषद और शिवहरेवाणी के संयुक्त तत्वावधान में छठवां ‘मेधावी छात्र-छात्रा एवं शिवहरे रत्न सम्मान समारोह’ आगामी 5 अक्टूबर को होगा। गत शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आगरा और फिरोजाबाद के मेधावी स्वजातीय छात्र-छात्रा 15 सितंबर तक प्रविष्टियां दे सकते हैं।

शिवहरे समाज एकता परिषद के संस्थापक एवं संयोजक अमित शिवहरे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस बार आगरा, फिरोजाबाद के अलावा इटावा जनपद के मेधावी स्वजातीय छात्र-छात्राओं को भी शामिल करने पर विचार किया जा रहा है, और जल्द ही इस बारे में अंतिम निर्णय की जानकारी दे जाएगी। उन्होंने बताया कि सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडियेट परीक्षाओं में 70 प्रतिशत या अधिक अंक लाने वाले स्वजातीय विद्यार्थियों और यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में 60 प्रतिशत या अधिक अंक लाने वाले स्वजातीय बच्चों को इस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

पात्र छात्र-छात्राएं अपनी अंकतालिका, फोटो, आधारकार्ड को पते व मोबाइल नंबर के साथ शिवहरेवाणी के संपादक सोम साहू (8218069962), परिषद के संयोजक अमित शिवहरे, (9760885433), अंशुल शिवहरे (9045570584), डा. गौरव गुप्ता (9456251837), हिमांशु शिवहरे (7906936545), अंकुर गुप्ता (9119012777), वरुण गुप्ता एडवोकेट (9045668584) अथवा सुगम शिवहरे (8755790814) में से किसी एक को उनके नाम के आगे कोष्टक में दिए गए उनके मोबाइल नंबरों पर व्हाट्सएप कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वुमन पॉवर, समाचार

माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

समाचार

महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

समाचार, समाज

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

शिक्षा/करियर, समाचार

विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

समाचार, समाज

इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

समाचार

आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान