October 5, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

इंजीनियर आशीष शिवहरे को किसने मारा? पीड़ित परिवार को न्याय की संघर्ष में मिला समाज का समर्थन; अयोध्या के एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन

अयोध्या।
अयोध्या की यश पेपर मिल में बांदा के 26 वर्षीय कैमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला तूल पकड़ रहा है। आशीष शिवहरे की मौत कैसे हुई? इतना ही अहम सवाल यह भी कि उसकी मौत का जिम्मेदार कौन है? एक होनहार इंजीनियर को उसके कार्यस्थल पर किसने मारा?
आशीष शिवहरे के परिवारीजन इन सवालों का जवाब चाहते हैं, और बेटे को न्याय दिलाने के उनके संघर्ष में स्वजातीय कलचुरी समाज उनके पक्ष में खड़ा हो गया है। आशीष के परिवारीजनों ने घटना में आत्महत्या के पहलू को पूरी तरह नकारते हुए मिल के मैनेजर अभिषेक सिंह व मैनेजर सिंह समेत आठ कर्मचारियों को नामजद किया है।
इस बीच, अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष अशोक जायसवाल (इंदौर) और राष्ट्रीय महासचिव शैलेंद्र जायसवाल एडवोकेट ने अयोध्या के स्थानीय पदाधिकारियों से बात कर पूरे मामले की जानकारी ली और उसने पीड़ित स्वजातीय परिवार के पूरी एकजुट होकर पुलिस-प्रशासन पर निष्पक्ष व त्वरित जांच का दवाब बनाने को कहा।
बीते शनिवार को आशीष शिवहरे के पिता आनंद शिवहरे, मां गंगा शिवहरे और दोनों बहनें गायत्री शिवहरे व ज्योति शिवहरे पुलिस में अपने बयान दर्ज कराने अयोध्या आए थे। इसकी जानकारी होने पर स्थानीय जायसवाल समाज के प्रमुख लोगों ने पीड़ित परिवार के लोगों को शान-ए-अवध होटल बुलाकर उनसे मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। फिर सभी लोग पीड़ित परिवार को साथ लेकर एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर के दफ्तर पहुंचे। एसएसपी के वहां नहीं होने पर एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच और नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तार करने व सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराने की मांग की गई है। इस दौरान पूर्व पार्षद अनुभव जायसवाल अनु, अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री नीरज जायसवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर जायसवाल, युवा उपाध्यक्ष डाक्टर मधुर जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अयोध्या हेमंत जायसवाल, सर्वेश जायसवाल सहित खासी संख्या में स्वजातीय लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

आशीष शिवहरे की मौत को लेकर सड़कों पर उतरा

समाचार

आगराः श्रीमती शीला देवी (पत्नी स्व. श्री ओमप्रकाशजी गुप्ता)

समाचार

आशीष शिवहरे की मौत पर योगी से सीबीसीआईडी जांच

समाचार

भाजपा नेता विकास गुप्ता रामसिया बने ओबीसी मोर्चा के

समाचार, समाज

‘राय महासभा झांसी’ के शपथ ग्रहण में कलचुरी एकता

समाचार, समाज

इंजीनियर आशीष शिवहरे की मौत पर कई सवाल; 17