July 18, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

मुरैना के चंद्रप्रकाश शिवहरे MPCCI के कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित; चुनाव जीतने पर बधाइयों का सिलसिला; मुद्रण एवं प्रकाशन व्यवसाय का करेंगे प्रतिनिधित्व

ग्वालियर।
मुरैना से प्रकाशित ‘दैनिक हिंदुस्तान एक्सप्रेस’ समाचार-पत्र के मुख्य संपादक श्री चंद्रप्रकाश शिवहरे को ‘मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज’ (MPCCI) के कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए हैं। वह चैंबर की कार्यकारिणी में ‘मुद्रण एवं प्रकाशन व्यवसाय’ का प्रतिनिधित्व करेंगे और इस कारोबार से जुड़ी समस्याओं को उठाएंगे। ग्वालियर के कलचुरी समाज ने इस प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में विजयी होने के लिए उन्हें बधाई दी है।

बता दें कि MPCCI मध्य प्रदेश के उद्यमियों और उद्योगों के विकास के लिए काम करने वाला प्रमुख गैर-सरकारी और गैर-लाभकारी व्यापारिक संगठन है जो व्यवसायों के हित की आवाज़ उठाकर सरकारी नीतियों में अनुकूल परिवर्तन का दवाब बनाने का काम करता है। इसका मुख्यालय ग्वालियर में स्थित है। शुक्रवार 17 जुलाई को हुए मतदान में प्रदेशभर के करीब 3,450 व्यापारी मतदाताओं में 93 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। देर रात जारी परिणाम में प्रवीण अग्रवाल अध्यक्ष निर्वाचित हुए। श्री चंद्रप्रकाश शिवहरे मुद्रण एवं प्रकाशन कारोबार के प्रतिनिधि के तौर पर कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।

मूल रूप से मुरैना के रहने वाले श्री सीपी शिवहरे चंबल-ग्वालियर संभाग में सामाजिक, व्यावसायिक और राजनीतिक जगत में एक जाना-माना नाम हैं। मुरैना से शुरू हुआ उनका ‘दैनिक हिंदुस्तान एक्सप्रेस’ समाचार-पत्र आज भोपाल और जयपुर समेत कई जगहों से प्रकाशित होता है। वह भारतीय कलचुरी जायसवाल संवर्गीय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं। कई वर्षों से शिवहरे समाज मुरैना के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उन्हें मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) श्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का करीबी माना जाता है। एक विवाहित पुत्र एवं दो विवाहित पुत्रियों के पिता श्री चंद्रप्रकाश शिवहरे इन दिनों अपने परिवार के साथ ग्वालियर में निवास करते हैं जहां सिटी सेंटर पर उनका एक निजी मॉल (वी-2 मॉल) भी है। वह श्री अवधेशानंद फाउंडेशन मिशन से जुड़कर धर्म-अध्यात्म में भी मन-ध्यान लगाए हैं।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    समाचार

    वाराणसी में 1 अगस्त को राष्ट्रीय ‘युवक-युवती परिचय सम्मेलन’;

    समाचार

    झांसीः गीतकार इंदीवर परिवार की श्रीमती शिवकुमारी राय का

    समाचार

    संशोधित….ग्वालियर में 25 अक्टूबर को युवक-युवती परिचय सम्मेलन कराएगा

    समाचार

    विजय शिवहरे को birthday wish करने उमड़े कार्यकर्ता; शिवहरे

    समाचार

    आगराः श्री दीपेश शिवहरे की उठावनी 15 जुलाई को

    समाचार

    जसवंतनगर में मनाया नंदी का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव; उपाध्यक्ष विवेक