July 16, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

वाराणसी में 1 अगस्त को राष्ट्रीय ‘युवक-युवती परिचय सम्मेलन’; 20 जुलाई तक भेजें बायोडाटा; रविंद्र जायसवाल के सुझाव पर महासभा का निर्णय

भोपाल।
वाराणसी में आगामी एक और दो अगस्त को होने वाले ‘अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा’ के स्थापना दिवस समारोह में ‘युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन’ भी आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल के सुझाव पर महासभा ने यह निर्णय लिया है। राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट एमएल राय ने इसकी घोषणा करते हुए आगामी 20 जुलाई तक अभिभावकों से विवाहयोग्य बच्चों के बायोडाटा आमंत्रित किए हैं।

बताते चलें कि सबसे पुरानी राष्ट्रीय संस्था के रूप में प्रतिष्ठित ‘अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा’ का स्थापना दिवस समारोह इस बार एक और दो अगस्त को वाराणसी में अशोक राय (झांसी) की अध्यक्षता वाली उत्तर प्रदेश इकाई के संयोजन में आयोजित किया जा रहा है। बीती 12 जुलाई को महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट एमएल राय और कार्यक्रम संरक्षक जीसी जायसवाल ने इस समारोह को लेकर मंत्री रविंद्र जायसवाल से चर्चा की थी, जो वाराणसी के विधायक भी हैं। रविंद्र जायसवाल ने बड़े आग्रह के साथ स्थापना दिवस समारोह में एक ‘वैवाहिक परिचय सम्मेलन’ भी कराने का सुझाव रखा। महासभा ने अगले ही दिन 13 जुलाई को भोपाल में बैठक कर इस चर्चा की।
बैठक में गहन मंत्रणा के बाद राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट एमएल राय ने वाराणसी में स्थापना दिवस समारोह के पहले दिन एक अगस्त को राष्ट्रीय युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा कर दी। उन्होंने समाजबंधुओं से आग्रह किया कि वे 20 जुलाई तक अपने विवाहयोग्य बच्चों का बायोडाटा फोटो समेत भेजें। प्रत्येक बायोडाटा का प्रकाशन महासभा की स्मारिका/पत्रिका ‘सहस्त्रदीप’ में कराया जाएगा जिसके लिए अभिभावकों को ₹351 की सहयोग राशि पत्रिका के खाते (एकाउंट नंबर-31404602429, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, शाखा-चांदबारह भोपाल, आईएफएससी कोड- SBIN00001577) में जमा करानी होगी।

बायोडाटा फार्म प्राप्त करने और आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए अभिभावक कार्यक्रम संयोजक जीजी जायसवाल (6203570732), उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय (8707303628, 9415588398), राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पूनम चौधरी (7042848089), महिला महासचिव रंजना सूर्यवंशी (8989951042), महिला प्रदेश अध्यक्ष (म.प्र. इकाई) कमलेश राय (9826515208), महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशीला चौकसे (9425681258) से संपर्क कर सकते हैं।
बैठक के अगले ही दिन महासभा की ओऱ से स्थापना दिवस समारोह का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया जिसके मुताबिक, एक अगस्त को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक फेडरेशन ऑफ इंडियन कलचुरि एसोसिएशन की बैठक होगी। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक स्थापना दिवस कार्यक्रम होगा। दोपहर 3 बजे भोजन के बाद महासभा का कर्यक्रम पुनः प्रारंभ होगा। तत्पश्चात युवक-युवती का परिचय सम्मेलन सायं 4 बजे से शुरू होकर कार्यक्रम के अंत तक जारी रहेगा। अगले दिन 2 अगस्त को सुबह 10 बजे महासभा के पदाधकारियों की बैठक होगी जिसके बाद दोपहर 12 बजे समारोह का समापन हो जाएगा। ये सभी कार्यक्रम वाराणसी के ‘रुद्राक्ष इंटरनेशनल कॉरपोरेशन एंड कन्वेन्शन सेंटर’ में होगे। जबकि, आगंतुकों के ठहरने की व्यवस्था ‘होटल केवल पैलेस’ और ‘होटल योग रेजीडेंसी’ में की गई है।

महासभा के ‘सी-501, पुष्पा नगर, भोपाल’ स्थित मुख्यालय पर हुई इस बैठक में राष्ट्रीय महासचिव प्रचार हरिराम राय, वीरेंद्र पप्पू राय (प्रदेश महासचिव), श्रीमती सुशीला चौकसे (राष्ट्रीय महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), आर.के. चौकसे (प्रदेश कार्यालय सचिव), श्रीमती कमलेश राय (प्रदेश महिला अध्यक्ष), दीपक राय (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य), अशोक चौकसे (प्रदेश उपाध्यक्ष), प्रकाश मालवीय (राष्ट्रीय सचिव), डॉ. एस.सी. राय, कपिल राय, राजन सेवईवार, राकेश शिवहरे (उप महासचिव, संगठन, प्रदेश इकाई) तथा श्रीमती अनुराधा जायसवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    समाचार

    झांसीः गीतकार इंदीवर परिवार की श्रीमती शिवकुमारी राय का

    समाचार

    ग्वालियर में 25 अक्टूबर को युवक-युवती परिचय सम्मेलन कराएगा

    समाचार

    विजय शिवहरे को birthday wish करने उमड़े कार्यकर्ता; शिवहरे

    समाचार

    आगराः श्री दीपेश शिवहरे की उठावनी 15 जुलाई को

    समाचार

    जसवंतनगर में मनाया नंदी का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव; उपाध्यक्ष विवेक

    समाचार

    विजय शिवहरे के जन्मदिन पर चिकित्सा व रक्तदान शिविर