October 1, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

भाजपा नेता विकास गुप्ता रामसिया बने ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष; आगरा दक्षिण सीट से कर चुके हैं टिकट की दावेदारी

आगरा।
‘आगरा दक्षिण’ से टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा नेता विकास गुप्ता रामसिया को पार्टी ने उत्तर प्रदेश इकाई के ओबीसी मोर्चा का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की सहमति से उनके नाम की घोषणा की गई है।
गुरुवार शाम को पार्टी के लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय से यह घोषणा होने के बाद विकास गुप्ता रामसिया ने सबसे पहले विधायक (एमएलसी) विजय शिवहरे से मिलकर उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया। रामसिया ने बताया कि वह अपनी किशोरावस्था से आरसएसएस से जुड़े हैं और बीते करीब 16 वर्षों से भाजपा में सक्रिय हैं। वह पार्टी में कई पदों पर काम कर चुके हैं। वर्तमान में आगरा महानगर भाजपा के सह-कोषाध्यक्ष हैं।
लोहामंडी में सिरकी मंडी निवासी विकास गुप्ता रामसिया ने बताया कि वह विधायक श्री विजय शिवहरे की प्रेरणा से और जनसेवा के मकसद से राजनीति में आए हैं। गौरतलब है कि रामसिया ने हाल ही में आगरा के 88 विधानसभा क्षेत्र (आगरा दक्षिण) से टिकट की पुरजोर दावेदारी ठोंक दी है। विधायक विजय शिवहरे ने कहा कि रामसिया को ब़ड़ी जिम्मेदारी मिसने से यह साफ हो गया है कि पार्टी नेतृत्व आज भी साफ नीयत वाले कर्मठ, योग्य और समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्व देता है। रामसिया को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिलने से उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। और उन्हें बधाई देने वालो तांता लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

आशीष शिवहरे की मौत पर योगी से सीबीसीआईडी जांच

समाचार, समाज

‘राय महासभा झांसी’ के शपथ ग्रहण में कलचुरी एकता

समाचार, समाज

इंजीनियर आशीष शिवहरे की मौत पर कई सवाल; 17

वुमन पॉवर, शिक्षा/करियर, समाचार, समाज

रायफल शूटर आशी चौकसे ने एशियन गेम्स में जीता

समाचार

आगराः श्रीमती गीता गुप्ता की उठावनी 28 सितंबर को

समाचार

आगराः श्री वेदप्रकाश गुप्ता की उठावनी 27 सितंबर को