July 29, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
वुमन पॉवर

अब हर रविवार को पौधारोपण करेंगी शिवपुरी की कलचुरी महिलाएं

शिवपुरी।
शिवपुरी जलाशय संरक्षण अभियान की टीम को कलचुरी महिला मंडल का साथ मिला है जो शिवपुरी के सबसे सक्रिय महिला संगठनों में शुमार है। बीते दिनों जलाशय संरक्षण अभियान  के अंतर्गत हुए  पौधारोपण कार्यक्रम में कलचुरी महिला मंडल की महिलाओं ने 50 पौधे रोंपे। गांधीपार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में कलचुरी महिला मंडल ने प्रत्येक रविवार को पौधारोपण करने और रोंपे गए पौधों की देखभाल करने का निर्णय लिया है।
बता दें कि शिवपुरी जलाशय संरक्षण अभियान दरअसल राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्वपूर्ण मिशन है जो कई वर्षों से निरंतर चल रहा है। इस मुहिम का उद्देश्य जलाशयों के संरक्षण करने के साथ ही पर्यावरण को लेकर लोगों में सकारात्मक सोच का निर्माण करना है। कलचुरी महिला मंडल शिवपुरी की अध्यक्ष श्रीमती मीना चौकसे ने शिवहरेवाणी के माध्यम से समाज की महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस मुहिम से जुड़ने की अपील की है। 
पौधारोपण कार्यक्रम में मीना चौकसे के साथ पिंकल शिवहरे (उपाध्यक्ष), ज्योति चौकसे (सचिव), कीर्ति शिवहरे (कोषाध्यक्ष), रेखा राय (संगठन मंत्री), शकुन शिवहरे (संरक्षक), नीलम शिवहरे, रामा शिवहरे ,वंदना शिवहरे, सुनीता शिवहरे ,निहारिका शिवहरे ,हिमांशी चौकसे, अन्नू शिवहरे लक्ष्मी शिवहरे, सुंदर शिवहरे और ममता शिवहरे आदि सदस्यों ने भागीदारी की।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

6 सितंबर को पहली बार आगरा आ रहे ‘चर्चित

शिक्षा/करियर, समाचार

बुरहानपुर के आनंद प्रकाश चौकसे को दुबई में मदर

समाचार, समाज

ग्वालियर में 5 नवंबर को कलचुरि समाज का युवक-युवती

समाचार, समाज

नागपुर की आन-बान-शान हैं ‘नागपुर चा राजा; बेटे के

समाचार

तेंदुखेड़ा के किशोर राय बने प्रदेश सचिव; स्वतंत्रता सेनानी

वुमन पॉवर, समाचार

आगरा में ‘शिवहरे सशक्त महिला मंडल’ ने वनवासी बेटियों