July 28, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

उत्तर प्रदेशः जायसवाल-शिवहरे समाज ने राजनीतिक दलों से मांगे दस प्रतिशत टिकट, दबाव बनाने के लिए 11 नवंबर से राजनीतिक जागरण यात्रा

लखनऊ।
2022 में यूपी, पंजाब, उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। दूसरी तरफ विभिन्न समाजों और जातियों ने भी ‘राजनीतिक दबदबा’ बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा ने 11 नवंबर से भगवान राम की नगरी अयोध्या से राजनीतिक जागरण यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है। 

अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अटल कुमार गुप्ता का कहना है कि इस यात्रा का उद्देश्य राजनीतिक दलों को विधानसभा की कुल सीटों के दस प्रतिशत सीटों पर ‘कलवार, कलार, कलाल’ समाज के लोगों को टिकट देने के लिए मजबूर करना है। उन्होंने कहा कि कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, गोरखपुर, बनारस, देवरिया इत्यादि क्षेत्रों में जायसवाल (कलवार, कलार, कलाल) समाज के लोगों की संख्या काफी अधिक है, लिहाजा राजनीतिक दलों को इन क्षेत्रों में टिकट वितरण में जायसवाल समाज को 10 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व देना चाहिए। वहीं वाराणसी क्षेत्र में दो सीटें जायसवाल समाज को दी जानी चाहिए। इसी तरह आगरा और झांसी-बुंदेलखंड क्षेत्र में शिवहरे और राय उपवर्ग काफी अधिक संख्या में है, तो वहां भी राजनीतिक दलों को इसका ध्यान रखना होगा। 

बता दें कि 2022 में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जिसके मद्देनजर श्री अटल कुमार गुप्ता समाज के राजनीतिक जागरण के उद्देश्य से इन राज्यों के दौरे पर हैं। श्री अटल कुमार गुप्ता ने बताया कि भगवान राम की नगरी अयोध्या से 11 नवंबर को उत्तर प्रदेश सर्ववर्गीय महासभा द्वारा राजनीतिक जागरण यात्रा शुरू की जाएगी जो पूरे अवध क्षेत्र में जाएगी, जिसके बाद पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड में इसे शुरू किया जाएगा। इसके बाद मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। 
इसके अलावा श्री अटल कुमार गुप्ता ने यह भी मांग रखी कि जिस प्रकार शिक्षकों और स्नातकों की सीटें हैं, उसी प्रकार व्यापारी वर्ग से भी सीटें आरक्षित की जानी चाहिए। साथ ही उत्तर प्रदेश में राज्य व्यापारी आयोग के गठन की मांग भी की जो व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण करे। उन्होंने स्वजातीय (कलवार, कलार, कलाल) बंधुओं से राजनीतिक जागरण यात्रा और मतदाता जागरूकता अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है। 

प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री रामबाबू गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (युवा) श्री रविप्रकाश जायसवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय जायसवाल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश श्री अनिल जायसवाल उपस्थित रहे। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वुमन पॉवर, समाचार

माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

समाचार

महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

समाचार, समाज

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

शिक्षा/करियर, समाचार

विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

समाचार, समाज

इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

समाचार

आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान