July 26, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

ताकि किसी और के साथ न हो शिवम जैसा हादसा; विकास गुप्ता ‘रामसिया’ ने दिया सड़क के गड्ढे भरने की मुहीम चलाने का सुझाव

आगरा।
‘शिवहरे समाज एकता परिषद’ जैसे जिम्मेदार युवा संगठन को शहर की सड़कों के खतरनाक गड्ढों को भरने की एक मुहीम चलानी चाहिए, ताकि किसी परिवार को उस पीड़ा और बेबसी से न गुजरना पड़े जिसका सामना आज स्व. श्री शिवम गुप्ता के परिवार को करना पड़ रहा है। भाजपा नेता श्री विकास गुप्ता ‘रामसिया’ ने बीते रोज ‘द्वितीय स्व. श्री अतुल शिवहरे स्मृति रक्तदान शिविर’ के दौरान परिषद को यह सुझाव दिया।

महानगर भाजपा के सह-कोषाध्यक्ष विकास गुप्ता ‘रामसिया’ ने रक्तदान शिविर के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि बीते दिनों एक सड़क हादसे में शाहगंज निवासी श्री राजकिशोर गुप्ता के 32 वर्षीय पुत्र श्री शिवम गुप्ता के निधन की घटना से पूरा समाज दुःखी और स्तब्ध है। सड़क पर गड्ढे ने इस परिवार की खुशियां छीन लीं। उन्होनें कहा कि हम सभी चाहते हैं कि ऐसा हादसा कभी किसी के साथ न हो, लेकिन अपनी इस सोच को जमीन पर उतारने के लिए हमें सिस्टम के भरोसे रहने के बजाय खुद एक एक्टिव सिटीजन की भूमिका में आना होगा।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रामसिया ने कहा कि परिषद के पास निस्वार्थ सेवा को समर्पित वालेंटियर्स की अच्छी और बड़ी टीम है, उन्हें बस सुबह के 2-3 घंटे का समय इस कार्य में देना होगा। पहले सड़क के खतरनाक गड्ढों की पहचान करें, फिर वहां जाकर टूटी ईंटों, कंक्रीट, रोड़ी-मिट्टी आदि से इन गड्ढों को अस्थायी रूप से भरा जाए। इससे उस गड्ढे के कारण हादसा होने की संभावना तत्काल बहुत कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह काम शुरू करने से पहले की तस्वीर और काम करने के बाद की तस्वीर को नगर निगम या संबंधित विभाग या प्राधिकरण के आधिकारिक पोर्टल या सोशल मीडिया पर साझा करें, जिससे निश्चय ही संबंधित विभाग त्वरित कार्रवाई करने को प्रेरित होगा। इन कार्यों के मीडिया कवरेज से विभाग पर एक दबाव भी बनेगा जिससे अधिकारी जल्द से जल्द मौके पर अपनी टीम भेजकर स्थायी इंतजाम करने को बाध्य हो जाएंगे।

रामसिया ने कहा कि परिषद यदि उनके इस सुझाव पर यदि राजी है तो वह अपनी ओर से आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की पहल करने को तैयार हैं। रामसिया के इस प्रस्ताव का वहां मौजूद समाजबंधुओं ने करतल ध्वनि से स्वागत और समर्थन किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे परिषद के संस्थापक-संयोजक अमित शिवहरे ने आश्वासन दिया कि वह परिषद की आगामी बैठक में इस पर साथियों से चर्चा करेंगे, और निर्णय से उन्हें अवगत कराएंगे।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    समाचार

    प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय ने मरीजों की सेवा कर

    समाचार

    सबसे पुरानी कलचुरी संस्था के स्वागत के लिए तैयार

    समाचार

    साहस और सेवा की मिसाल हैं शिवचरण हाडा; 81वें

    समाचार

    मुरैना के चंद्रप्रकाश शिवहरे MPCCI के कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित;

    समाचार

    वाराणसी में 1 अगस्त को राष्ट्रीय ‘युवक-युवती परिचय सम्मेलन’;

    समाचार

    झांसीः गीतकार इंदीवर परिवार की श्रीमती शिवकुमारी राय का