July 28, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

प्राथमिक शिक्षक संघ ने श्रीमती शोभा शिवहरे को चुना संरक्षिका, एमएलसी विजय शिवहरे ने समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया

आगरा।
नवनिर्वाचित प्राथमिक शिक्षक संघ (आगरा मंडल) ने आगरा-फिरोजाबाद सीट से एमएलसी श्री विजय शिवहरे की धर्मपत्नी श्रीमती शोभा शिवहरे को संगठन का संरक्षिका नियुक्त किया है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीते रोज आगरा के मोती पैलेस होटल में शोभा शिवहरे अभिनंदन किया। श्रीमती शिवहरे ने भरोसा दिलाया कि आज से प्राथमिक शिक्षक संघ की कोई भी समस्या अब उनकी अपनी समस्या होगी, जिसके समाधान के लिए वह हर संभव प्रयास करने को वह हरवक्त तैयार रहेंगी। 
अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती शोभा शिवहरे ने कहा कि आगरा मंडल में अब किसी भी महिला शिक्षक का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला शिक्षक पूरी ईमानदारी और क्षमता से अपना कार्य करती रहें, कोई भी अधिकारी या किसी भी स्तर से उनका शोषण या उत्पीड़न होता है तो उसके खिलाफ यथोचित तरीके से लड़ने को मैं तैयार हूं। इस अवसर पर एमएलसी श्री विजय शिवहरे ने कहा कि नारी शक्ति सर्वोपरि है और उसका मान-सम्मान किया जाना चाहिए।  उन्होंने कहा कि आगरा मंडल महिला शिक्षकों की कोई भी समस्या होगी, तो विद्यालय स्तर से लेकर लखनऊ मुख्यालय तक  उसका निराकरण कराने में मदद करेंगे। 
इससे पूर्व महिला शिक्षकों ने अपनी शिक्षण संबंधी समस्याओं को सामने रखा जिस पर श्री शिवहरे ने उन्हें समस्याओं के निराकरण में साथ देने का आश्वासन दिया। समारोह में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष रीनू वर्मा, फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष रीमा यादव, मथुरा जिलाध्यक्ष गुरु प्यारी सत्संगी, एटा जिलाध्यक्ष प्रेक्षा तिवारी, संगठन मंत्री आगरा संध्या सिंह, ममता सागर एवं उनके पदाधिकारियों के साथ प्राथमिक शिक्षक संघ के महानगर अध्यक्ष कर्ण सिंह धाकड़ व अन्य  उपस्थित रहे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

समाचार

आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान

समाचार

आगराः सौरभ गुप्ता (शिवहरे) बने रालोद के युवा महानगर

समाचार

आगरा में इटावा के मेधावी छात्र-छात्राओं का भी होगा

समाचार

सत्यम शिवहरे की इस भावना के लिए एक सैल्यूट

समाचार

आगरा में 5 अक्टूबर को होगा ‘मेधावी छात्र-छात्रा एवं